भागलपुर, मई 8 -- पंखा टोली स्थित सदरुद्दीनचक चौक पर जलजमाव से लोग परेशान हैं। भागलपुर से अमरपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित है यह मोहल्ला। बारिश होने पर कई दिनों तक सड़क पर पानी जमा रहता है। मोहल्ले में पानी का भी संकट बना हुआ है। चौक के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। नाला सड़क से ऊपर होने के चलते सड़क के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। रेलवे समपार बंद होने पर अक्सर जाम रहता है। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण जल्द होना चाहिए। सदरुद्दीनचक चौक दक्षिण क्षेत्र का बड़ा इलाका है। भागलपुर-अमरपुर जाने वाली सड़क के उत्तर और दक्षिण में इमामपुर और शाहजंगी पंचायत का इलाका पड़ता है। अधिकांश लोग कारोबार और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मुस्लिम हाई स्कूल से पास स्थित समपार स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.