भागलपुर, जनवरी 3 -- गंगा किनारे स्थित स्मार्ट सिटी में शामिल वार्ड 18 का सखीचंद घाट मोहल्ले में समस्याओं की कमी नहीं है। सबसे बड़ी समस्या नया बाजार से सखीचंद घाट मोहल्ले होकर बूढ़ानाथ मंदिर जाने वाली सड़क में हथिया नाला पर जर्जर हो चुका पुल है। अंग्रेज जमाने का बना यह पुल कमजोर हो चुका है। नया पुल का निर्माण नहीं हुआ तो कभी भी हादसा हो सकता है। मुख्य सड़क जाम होने पर छोटी गाड़ियां इसे रास्ते से निकलती है। पुल पर हमेशा खतरा बना रहता है। ऐतिहासिक बूढ़ानाथ मंदिर के बगल में बसा है सखीचंद घाट मोहल्ला। नया बाजार से सखीचंद घाट होते हुए एक सड़क बूढ़ानाथ मंदिर तक जाती है। नया बाजार से आदमपुर जाने वाली सड़क के जाम होने पर बूढ़ानाथ मंदिर या उससे आगे जाने के लिए यह वैकल्पिक रास्ता है। जाम होने पर छोटे वाहन इसी रास्ते से निकलते हैं। सखीचंद घाट के पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.