भागलपुर, मार्च 17 -- शहर की महत्वपूर्ण कॉलोनियों में वार्ड 42 का शैलबाग कॉलोनी शामिल है। बड़ी कॉलोनी होने के बावजूद यहां के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कॉलोनी में अभी तक कहीं भी नाला का निर्माण नहीं कराया गया है। इसके चलते जलजमाव की समस्या बनी रहती है। बुडको द्वारा पाइप बिछाकर छोड़ दिया गया है। जलापूर्ति शुरू नहीं की गई है। कॉलोनी की कई गलियों में अभी तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया है। भागलपुर-बौंसी मुख्य सड़क के पश्चिम में शैलबाग कॉलोनी है। कॉलोनी के दक्षिण में जगदीशपुर प्रखंड का क्षेत्र शुरू हो जाता है। करीब चार सौ परिवार कॉलोनी में रहता है। करीब 50 साल से लोग कॉलोनी में मकान बनाकर रह रहे हैं। लेकिन सुविधा के नाम पर लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है। कॉलोनी में कुछ सड़कों का निर्माण हुआ है। लेकिन अभी भी आधा दर्जन से अधिक गल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.