भागलपुर, जनवरी 30 -- शहर के बीच स्थित है वार्ड 20 का वंशी झा लेन ग्वालटोली मोहल्ला। मुख्य बाजार से सटे होने के बावजूद मोहल्ले में सड़क और नाला की स्थिति अच्छी नहीं है। सरकार की योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल रहा है। कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) का लाभ नहीं मिला है। संकरी सड़क होने के चलते बड़ी गाड़ियां या एम्बुलेंस मोहल्ले में नहीं आ पाती है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क और नाला की बेहतर व्यवस्था होनी चाहिए। नया बाजार-आदमपुर सड़क और कोतवाली से खलीफाबाग जाने वाली सड़क के बीच में वंशी झा लेन ग्वालटोली मोहल्ला है। मोहल्ले के बगल में एक बड़ा शिक्षण संस्थान है। चुनिहारी टोला से यह सटा हुआ है। मोहल्ले में 50 से अधिक परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग गोलगप्पा का कारोबार और मजदूरी करते हैं। मोहल्ले की सड़क अतिक्रमण के चलते...