भागलपुर, फरवरी 17 -- बड़ी खंजरपुर स्थित वार्ड 24 का लौकी कबाड़ी लेन शहर के महत्वपूर्ण मोहल्लों में शामिल है।मोहल्ले के लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सबसे गंभीर समस्या जलापूर्ति की है। बरारी वाटर वर्क्स से गंदा पानी आता है। बुडको का पानी कई महीनों से नहीं मिल रहा है। हथिया नाला खुला रहने के चलते अक्सर जाम रहता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मजबूरी में पानी खरीदकर पीना पड़ता है। जर्जर सड़क के आने-जाने में परेशानी होती है। आदमपुर चौक से मायागंज अस्पताल जाने वाली सड़क के पूरब में स्थित है वार्ड 24 का लौकी कबाड़ी लेन। मोहल्ले में करीब दो सौ परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग कारोबार और मजदूरी करते हैं। मोहल्ले के आसपास मायागंज अस्पताल और मेडिकल कॉलेज है। वरीय अधिकारियों के आवास भी आसपास में है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि बरारी व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.