भागलपुर, मार्च 14 -- जगदीशपुर की जमनी पंचायत के दाउदवाट में लाजपतनगर कॉलोनी बसी है। शहर के नजदीक रहने के बावजूद कॉलोनी में सुविधाओं का अभाव है। कॉलोनी में सबसे बड़ी समस्या जलजमाव की है। पानी निकासी की व्यवस्था नहीं है। लोगों के घरों में पानी घुस जाता है। सड़क जर्जर हो चुकी है। स्वास्थ्य केन्द्र नहीं रहने से मरीजों को इलाज कराने में परेशानी होती है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल पाता है। लाजपतनगर कॉलोनी दाउदवाट में करीब 180 परिवार रहते हैं। सभी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। यह कॉलोनी मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन से सटी हुई है। भागलपुर-अमरपुर मुख्य सड़क के पूरब में स्थित कॉलोनी में पानी निकासी और सड़क की गंभीर समस्या है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पहले वे लोग घंटाघर के आसपास रहते थे। बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.