भागलपुर, अप्रैल 3 -- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 46 के पूरब टोला मोजाहिदपुर मसीउल्ला लेन (धोबिया टोला) में नाला निकासी और साफ-सफाई की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। मोहल्ले में लगभग 25 घर में करीब 50 परिवार बसे हैं। मोहल्ले में नाला की समस्या है। नाला का गंदा पानी सड़कों पर बहता है, जिससे बदबू फैलती है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। मसीउल्ला लेन में सबसे बड़ी समस्या नाला की है। पुराना नाला जर्जर हो चुका है। वह भी हमेशा जाम रहता है। नाला की सफाई नहीं होती है। जिसके चलते गंदा पानी सड़क पर हमेशा बहता रहता है। वर्षों पहले बने नाला का अब तक पुनर्निर्माण नहीं किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहल्ले में नियमित साफ-सफाई नहीं होती है। वहीं डोर-टू-डोर कचरा उठाव कार्य भी नहीं होने के कारण लोग खुले में कचर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.