भागलपुर, दिसम्बर 16 -- जिले में अभी भी हजारों परिवार के पास आवास के लिए जमीन नहीं है। कोई सरकारी तो कोई दूसरे की जमीन पर आवास बनाकर समय बीता रहे हैं। लोगों को सरकारी जमीन से हटने के बाद रहने की चिंता सता रही है। किसी का गंगा के कटाव में घर विलीन हो गया है तो किसी परिवार में सदस्यों की संख्या बढ़ गयी है। लेकिन रहने के लिए जगह नहीं है। गृहविहीन लोगों का कहना है कि सरकारी जमीन से हटाने के पहले सरकार मकान बनाने के लिए जमीन उपलब्ध कराए। रविवार को कचहरी परिसर में सैकड़ों महिलाएं जमा थीं। सबकी एक ही समस्या। आवास के लिए जमीन चाहिए। भागलपुर पहुंची महिलाएं विभिन्न प्रखंडों से आयी थीं। महिलाओं को यह भी जानकारी नहीं कि किसने बुलाया है। जमीन के लिए फार्म भरने की सूचना पर कचहरी परिसर में जमा हुई थीं। पता चला कि एक राजनीतिक दल के नेता ने कुछ महिलाओं को ...