भागलपुर, अप्रैल 7 -- शहर के बीच में स्थित है भीखनपुर हटिया चौक से सैंडिस कंपाउंड जाने वाली सड़क। यह सड़क वार्ड 35 के अन्तर्गत पड़ता है। वर्षों पूर्व बनी सड़क जर्जर हो चुकी है। कई जगहों पर गड्ढे होने से टोटो और ऑटो के पलटने से यात्री घायल हो जाते हैं। नाला की स्थिति अच्छी नहीं है। नाला का पानी सड़क पर जमा होता है। बारिश होने पर सड़क पर ठेहुना भर पानी जमा हो जाता है। सड़क किनारे पोल पर स्ट्रीट लाइट नहीं से रात में लोगों को पैदल चलने में परेशानी होती है। शहरी क्षेत्र से बरहपुरा की तरफ जाने वाली सड़क में भीखनपुर हटिया चौक से पुलिस लाइन होते हुए सैंडिस कंपाउंड के दक्षिणी गेट की तरफ एक सड़क जाती है। सड़क के दोनों तरफ करीब 100 परिवार रहते हैं। यह शहर की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है। लोदीपुर, इशाकचक, लालूचक, बरहपुरा, भीखनपुर सहित दक्षिणी शहरी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.