भागलपुर, मई 29 -- सोमवार और मंगलवार की रात आई तेज आंधी और बारिश ने भागलपुर शहरी क्षेत्र के लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। 42 घंटे बाद भी बिजली और पानी की व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पायी है। शहरी क्षेत्र में बिजली और पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। नित्य क्रियाकर्म करने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। पानी के लिए किराये पर जेनरेटर भी नहीं मिल रहा है। पानी का जार मुंहमांगी कीमतों पर बिक रहा है। बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि पूर्व में मेंटेनेंस के नाम पर केवल खानापूरी की गयी है। यह भी पढ़ें- बोले बिहपुर में तीन दिनों से बिजली संकट,पानी के लिए हाहाकार सोमवार की रात आए चक्रवाती तूफान में बड़ी संख्या में बिजली के पोल और पेड़ गिर गये। शहरी क्षेत्र में ब्लैक आउट हो गया। मंगलवार की रात तक अधिक...