भागलपुर, मार्च 17 -- बरारी पंचायत के वार्ड 9 के बड़ी गोपालपुर में हिन्दू-मुस्लिम समुदाय के करीब 300 घरों की आबादी रहती है। इस गांव की कई गलियों में अब तक कच्ची सड़क ही है, जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। नाला की समुचित व्यवस्था नहीं होने से पानी सड़कों पर बहता रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की सुविधा है, लेकिन कई बार मशीन खराब होने से कई दिनों तक जलापूर्ति बंद रहती है। बड़ी गोपालपुर में 300 घरों का परिवार रहता है। इसके अलावा कब्रिस्तान के पास 25 परिवार बसा है। इन परिवारों के पास आने-जाने के लिए उचित रास्ता नहीं है। इसके कारण उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि मुस्लिम समुदाय की ओर से रास्ता देने की पहल की गई, लेकिन कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लेने के कारण आज भी समस्या बनी हुई है। मजबूरी...