भागलपुर, मई 4 -- शहर को स्मार्ट सिटी बने कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन अब भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 स्थित परबत्ती चौक पर न तो पेयजल की सुविधा है और न ही यात्री शेड की व्यवस्था। चौक पर उचित ट्रैफिक व्यवस्था नहीं होने से बराबर जाम की स्थिति बन जाती है। क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग चौक पर पर्याप्त रोशनी के लिए एक हाई मास्ट लाइट लगाने की है, जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है। वार्ड 14 स्थित परबत्ती केवल धार्मिक क्षेत्र के रूप में ही नहीं, बल्कि शिक्षा के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है। यहां कई लॉज और आसपास शिक्षण संस्थान होने के कारण प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही चौक पर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.