भागलपुर, जनवरी 2 -- नाथनगर स्टेशन के सटे वार्ड पांच के कुंडीटोला लेन में समस्याओं की कमी नहीं है। सड़क और नाला की स्थिति अच्छी नहीं है। पाइप बिछाने के दौरान सड़क काटने के बाद ठीक से मरम्मत नहीं करायी गयी है। नाला के पानी की निकासी ठीक से नहीं होने के चलते लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरीज को इलाज कराने के लिए रेफरल अस्पताल नाथनगर या सदर अस्पताल भागलपुर ले जाना पड़ता है। मोहल्ले में एक स्वास्थ्य केन्द्र होना चाहिए। कुंडीटोला लेन में करीब 100 परिवार रहते हैं। अधिकांश परिवार सिल्क कपड़े के कारोबार से जुड़े हैं। कुछ परिवार मजदूरी करके भरण-पोषण करते हैं। मुख्य रूप से मोहल्ले में तैयार सिल्क कपड़े के पॉलिस का काम होता है। पॉलिस होने के बाद कपड़ा बाजार में जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पॉलिस करने का उचित मेहनता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.