भागलपुर, अप्रैल 10 -- नगर निगम के वार्ड नौ के अन्तर्गत पड़ने वाला धानुकटोली लेन साहेबगंज महत्वपूर्ण मोहल्लों में शामिल है। घनी आबादी वाला यह मोहल्ला है। लेकिन यहां लोगों को मुलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सबसे बड़ी समस्या जर्जर सड़क और बाढ़ के समय घरों में पानी जमा होने की है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले में स्वास्थ्य केन्द्र, स्कूल और आंगनबाड़ी केन्द्र के अलावा सभी पोल पर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए। धानुकटोली लेन साहेबगंज मोहल्ला में तीन सौ से अधिक परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मोहल्ले के दक्षिण में चम्पानगर-सराय मुख्य सड़क गुजरती है। दक्षिण में जमुनिया नदी है। यह मोहल्ला बाढ़ प्रभावित है। बाढ़ आने पर पानी मोह्ल्ले में लोगों के घरों में घुस जाता है। लोगों को रहने के लिए दूसरी जगहों पर शरण ...