भागलपुर, अप्रैल 29 -- सन्हौली पंचायत अंतर्गत तारडीहा गांव वार्ड नंबर 8 के ब्राह्मण टोला में पेयजल की गंभीर समस्या है। लोग गांव में स्थित एक पुराने कुएं के सहारे अपनी जरूरतें पूरी करते हैं। लोगों ने बताया कि इस वार्ड में करीब 350 के आसपास घर होंगे, जो मुख्य रूप से खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गांव के लोगों की मांग है कि पेयजल की समस्या दूर करने के लिए गांव में प्याऊ का निर्माण कराया जाए। तारडीहा के ग्रामीणों ने बताया कि नल जल योजना के अंर्तगत गांव के कई हिस्से में पानी की पाइपलाइन बिछाई गई है। यह भी पढ़ें- पांच साल बाद भी अधूरी नल-जल योजना, लोगों को लाभ नहीं कुछ हिस्सों में खुदाई कर छोड़ दी गई है। जिससे लोगों को आने-जाने में कठिनाई होती है। जिस हिस्से में पाइपलाइन बिछाकर जलापूर्ति शुरू की गई है वहां भी पानी की सप्लाई...