बोले भागलपुर: जगदीशपुर के नवटोलिया गांव में सड़क का हो निर्माण
भागलपुर, जून 10 -- जगदीशपुर प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 5 नवटोलिया गांव के लोग वर्षों से सड़क, नाला, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 150 के आसपास घर हैं। करीब 600 परिवार रहते हैं। अधिकांश लोग मजदूरी और खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। गांव की सड़क का निर्माण करीब 12 वर्ष पहले हुई थी, जो जर्जर हो चुकी है। नवटोलिया गांव के पास ही जगदीशपुर पंचायत भवन है। सदर अस्पताल के पीछे यह गांव बसा है। थाना भी कुछ ही दूरी पर है। बावजूद गांव की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। गांव में नाला का निर्माण भी कई साल पहले हुआ है, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाला जाम रहता है। लोगों ने बताया कि नाले के पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से गांव में जलजमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.