भागलपुर, फरवरी 5 -- स्मार्ट सिटी भागलपुर में शामिल है वार्ड 25 का छोटी खंजरपुर मकबरा मोहल्ला। इस मोहल्ले में समस्याओं की कमी नहीं है। पुराने बोरिंग के भरोसे लोग प्यास बुझा रहे हैं। बुडको द्वारा पाइपलाइन बिछायी गयी है। जलापूर्ति तो शुरू नहीं हुई लेकिन पाइप कई जगह टूटने लगा है। बोरिंग खराब होने पर लोगों को पानी खरीदना पड़ता है। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि मकबरा घाट जाने वाली सड़क और नाला जर्जर है। घाट पर पानी, शौचालय आदि की व्यवस्था नहीं है। जमुनिया नदी के किनारे वार्ड 25 का छोटी खंजरपुर मकबरा मोहल्ला है। जमुनिया नदी आगे जाकर गंगा से मिलती है। मोहल्ले से सटे एक बड़ा शिक्षण संस्थान है। आसपास बड़ी संख्या में छात्राएं किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती हैं। मोहल्ले में करीब दो सौ परिवार रहते हैं। मोहल्ले से कुछ दूरी पर बड़ा अस्पताल, प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.