भागलपुर, अप्रैल 8 -- शाहजंगी पंचायत के वार्ड संख्या 4 अंतर्गत गंगोता मैदान मोहल्ला में सड़क और नाला नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वार्ड के कुछ हिस्सों में सड़क बन गई है, लेकिन गंगोता मैदान मोहल्ले में अब भी कच्ची सड़क है। वहां नाला भी नहीं बना है। नाला नहीं होने से घरों का गंदा पानी निकालना भी मुश्किल हो जाता है, जिससे गंदगी और बीमारी का खतरा बना रहता है। शाहजंगी पंचायत के वार्ड संख्या 4 में करीब 100 घर है। अधिकांश परिवार के लोग मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कच्ची सड़क होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कत होती है, खासकर बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती हैं। मोहल्ले में एक सरकारी स्कूल भी है, लेकिन बारिश के समय सड़क पर कीचड़ और पानी भर जाने के कारण बच्चे स्कूल नहीं जा...