भागलपुर, अप्रैल 18 -- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 27 स्थित कन्हाई लाल लेन में मूलभूत सुविधाओं का अभाव। लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों का कहना है कि मोहल्ले की सड़कें जर्जर हो गयी हैं। नालों की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जल निकासी की समस्या रहती है। बारिश के दिनों में उत्तर दिशा में बसे घरों में पानी प्रवेश कर जाता है, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कन्हाई लाल लेन के लोगों ने बताया कि मोहल्ले में लगभग डेढ़ सौ घर हैं, जहां अधिकांश लोग मजदूरी और दूसरों के घरों में कामकाज कर अपना जीवन यापन करते हैं। लोगों ने बताया कि मुख्य रास्ता मायागंज मोहल्ला होकर बरारी थाना की ओर निकलता है, लेकिन बीच में करीब 40 फीट तक सड़क कच्ची है। जिससे लोगों को घूमकर आना-जाना पड़ता है। मोहल्ले में अधिकांश घर कच्...