भागलपुर, अगस्त 29 -- नाथनगर-भागलपुर मुख्य सड़क पर एमएम कॉलेज के सामने स्थित है असानंदपुर सिया टोली। मुख्य सड़क के दक्षिण और रेलवे लाइन के बीच में यह मोहल्ला स्थित है। भागलपुर के स्मार्ट सिटी में शामिल होने के बावजूद इस मोहल्ले में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। मोहल्ले में पानी, सड़क और नाला का संकट बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी ढोकर लाना पड़ता है। बारिश होने पर नाला का पानी सड़क पर जमा हो जाता है। सड़क की हालत और खराब है। कच्ची सड़क में हमेशा कीचड़ रहता है। नगर निगम में शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ भी लोगों को नहीं मिल रहा है। वार्ड 14 के असानंदपुर सिया टोली में करीब सवा सौ परिवार रहते हैं। इसमें कई लोग कारोबारी तो कई मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बड़ी इमामबाड़ा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.