भागलपुर, जून 18 -- नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 स्थित अंगराज कर्ण नगर के लोगों ने क्षेत्र में बाजार बसाने की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इलाका बाजार समिति की भूमि के अंतर्गत आता है। इसलिए जिला प्रशासन यहां बाजार विकसित करने की पहल करे, ताकि स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिल सके और क्षेत्र का समुचित विकास हो सके। हनुमान घाट रोड स्थित अंगराज कर्ण नगर में करीब 210 घर होंगे। यहां लगभग 1400 के आसपास मतदाता हैं। अधिकांश परिवार मछुआरा समाज से जुड़े हैं। पहले लोग मछली पकड़कर और बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे, लेकिन समय के साथ यह व्यवसाय लगभग समाप्त हो गया है। वर्तमान में अधिकांश लोग मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का गुजर-बसर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि इस क्षेत्र में बाजार का निर्माण किया जाता है तो स्थानीय युव...