बोकारो, मार्च 13 -- बोकारो सहित राज्य के मनरेगा कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर है। लेकिन सरकार के द्वारा उनके और उनके परिवार को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किसी प्रकार की कोई पहल नहीं की जा रही है। जिला भर में करीब सवा दो सौ करोड़ का प्रोजेक्ट मनरेगा से जुड़े कर्मियों के भरोसे संचालित हो रहा है। मनरेगा से जुड़े करीब सवा सौ लोग अभी तक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सड़क दुर्घटना से लेकर अन्य प्रकार की बीमारियों में शहदत दे चुके है। मनरेगा कर्मचारियों के वैसे परिवार के समीप भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है। मनरेगा कर्मचारियों को न तो स्वास्थ्य सुविधाएं और न हीं बीमा का लाभ दिया जाता है। मनरेगा कर्मचारी वर्षों से स्थाईकरण की मांग कर रहे है, जिसे सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में मनरेगा कर्मियों का मनोबल डगमगाने लगा है। उन्हें...