बोकारो, मार्च 14 -- बोले बोकारो चास नगर निगम पानी की किल्लत को दूर करने के लिए बोरवेल, सोरल पंप व फेज टू जलापूर्ति पर काम हो गर्मी का आगाज होते ही चास में पानी को लेकर लोगों की चिंता स्वभाविक रूप से बढ़ने लगी है। चास की जनता को हर वर्ष पानी की किल्लत से रूबरू होना पड़ता है। इस वर्ष भी गर्मी में पानी को लेकर चास में हाहाकर न मचे इसके लिए नगर निगम द्वारा क्या-क्या इंतजाम किया जा रहा है, लोगों की नजर बनी हुई है। बंद पड़े बोरवेलों की मरम्मत का काम काफी धीमी गति से चल रहा है या ध्यान ही नहीं दिया जा रहा है। जहां सोलर ऊर्जा पंप सेट लगा है, उसकी की मरम्मत नहीं की जा रही है। इससे लोगों को आने वाली भीषण गर्मी की बढ़ी हुई परेशानियों का अंदाजा लगने लगा है। बाउरी मोहल्ला बबनिया गली आदि क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चाह है कि पानी सप्लाई में पूर्व के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.