प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 21 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। लक्ष्मणपुर विकासखंड के नौबस्ता से भटनी के बीच खस्ताहाल सड़क की मरम्मत शुरू हो गई है। सड़क के गड्ढे में गिट्टी पड़ने लगी है। इसके बाद सड़क का डमरीकरण किया जाएगा। इससे इलाके के लोगों में खुशी है। जेठवारा इलाके के नारायणपुर स्थित नवोदय विद्यालय से भटनीपट्टी सराय आनादेव लक्ष्मीगंज तक का मार्ग जर्जर होने के कारण उस पर पानी भरा रहता था। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने सात अगस्त के अंक में 'बोले बेल्हा' के तहद प्रमुखता से प्रकाशित किया तो पूरी सड़क के नवीनीकरण की कार्रवाई शुरू हो गई। इलाके के लोगों का कहना है कि हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद सड़क निर्माण की शुरू हुई कवायद का परिणाम अब सामने आया है। सड़क का निर्माण शुरू हो गया है। इससे दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन सुगम होगा।शुक्रि...