प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर स्थित जिले के प्रमुख बाजार मोहनगंज से ही लालगंज और कुंडा की सड़कें निकलती हैं। हाईवे पर होने के बावजूद बाजार में हर ओर समस्याओं का अंबार लगा है। हाईवे पर बने नाले का पानी सड़क पर बह रहा तो बाजार में कई जगह कूड़े का अंबार लगा है। बाजार के लोगों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत में बताया कि समस्याओं को लेकर कई बार बाजार के लोगों ने आवाज उठाई, लेकिन उनका समाधान नहीं हो सका है। करीब दो किलोमीटर में हाईवे पर स्थित मोहनगंज बाजार तीन ग्राम पंचायतों के बीच पिस रहा है। दिनोंदिन बढ़ रही समस्याओं के समाधान के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। बाजार में दशकों की खारे पानी की समस्या अब तक दूर नहीं हो सकी है। पहले बाजार में सुखपाल नगर स्थित टंकी से पेयजल की सप्लाई की जाती थी। वह टंकी कंडम घोषित कर दी...