प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 15 -- जिले के इक्का-दुक्का राजस्व गांव को छोड़ दें तो हर गांव में पंचायत राज विभाग की ओर से सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं लेकिन अधिकतर गांव में रास्तों के बगल और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा कचरा डंप है। जबकि कूड़ा डंप करने और निस्तारण करने के लिए ग्राम पंचायतों में आरआर सेंटर का निर्माण कराया जा चुका है। सदर ब्लॉक की सराय सागर ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्कूल के गेट के बगल से कच्चे रास्तों के बगल तक जगह-जगह कूड़ा कचरा डंप किया गया है। गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है, बावजूद इसके एक वर्ष से बनकर तैयार पेयजल की टंकी से आपूर्ति नहीं की जा रही है। गांव के आधा दर्जन इंडिया मार्का हैंडपंप खराब हैं, प्राथमिक स्कूल में पेयजल के लिए लगाई गई टोटियां सूखी हैं। पंचायत भवन में लगातार ताला बंद रहता है, खिड़कियां टूट चुक...