प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 14 -- बेल्हा के अफसर ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को लेकर कितने गंभीर हैं, इसकी हकीकत जानने के लिए आपको विकास खंड लक्ष्मणपुर की ग्राम पंचायत ऊदापुर जाना पड़ेगा। ग्रामीणों की मानें तो सरकारी बजट खपाने के फेर में जिम्मेदारों ने सामुदायिक शौचालय का निर्माण गांव के ही एक किसान की भूमिधरी जमीन में करा दिया। यही कारण है कि आज तक निर्माण पूरा नहीं हो सका। अधूरे सामुदायिक शौचालय का संचालन नहीं होने से आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने उसमें भूसा और पुआल डंप कर दिया है। अहम बात यह कि जिम्मेदार इस पर रोक लगाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। नतीजा लाखों रुपए की लागत से बनाया गया सामुदायिक शौचालय ग्रामीणों के लिए किसी काम का नहीं है। इसी तरह लाखों रुपये की लागत से बनाए गए पंचायत भवन का कभी ताला ही नहीं खोला जाता। अनदेखी के चलते...