प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 28 -- जिले की ग्राम पंचायतों को साफ रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर महीने लाखों रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद गांवों में हर कदम पर कूड़ा और गंदगी नजर आती है। घरों से निकलने वाला कूड़ा उठाकर डंप करने और उसे निस्तारित करने के लिए शासन से मिले बजट से जिले की अधिकतर ग्राम पंचायत में आरआर सेंटर (कूड़ा निस्तारण प्लांट) का निर्माण कराया जा चुका है। कूड़ा आरआर सेंटर तक पहुंचाने के लिए सरकारी बजट से ई-वाहन की खरीदारी कराई जा चुकी है। अधिकतर राजस्व गांव में पंचायत राज विभाग की ओर से सफाई कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। इन सफाई कर्मचारियों को शासन से निर्धारित वेतन दिया जाता है। बावजूद इसके ग्राम पंचायत के रास्ते हों, गांव की गलियां हों अथवा ग्रामीण इलाके की बाजारें हों, हर जगह कूड़े कचरे डंप नजर आते हैं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.