प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- शासन से ग्राम पंचायतों को सजाने, संवारने के लिए दिए जाने वाले सरकारी बजट का कितने फीसदी लाभ ग्रामीणों को मिल रहा है, इसकी असलियत जानना हो तो ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों को देखना चाहिए। ब्लॉक से लेकर मुख्यालय के दफ्तरों में बैठने वाले अफसर सिर्फ सरकारी बजट खारिज करते हैं, यदि उनसे कराए जाने वाले कार्यों की गुणवत्ता देखना शुरू कर दें तो बजट के बंदरबाट पर काफी हद तक रोक लग सकती है। विकास खंड लालगंज की ग्राम पंचायत रायपुर तियाई के विकास कार्य देखकर यहां की बदहाली का आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। इस गांव में जलनिकासी की नालियां नहीं होने से हर मौसम में सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है, कई ऐसे मकान हैं जिनके इर्द-गिर्द गंदा पानी जमा रहता है। मकानों से निकलने वाला गंदा पानी मनमाने तरीके से बहता रहता है...