प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 20 -- लालगंज विकास खंड के बरी का बोझ के अंतर्गत आने वाला राजा का पुरवा गांव के लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। सड़क, पानी, जल निकासी से लेकर शौचालय जैसी मूलभूत और जरूरी सुविधाएं भी यहां के लोगों को नहीं मिल पा रही हैं। इससे लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग बार-बार इन समस्याओं से निजात दिलाने के लिए गुहार लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। इससे सभी परेशान हैं। रास्तों की हालत यह है कि गांव में एक भी पक्की सड़क या खड़ंजा नहीं है। इससे यहां चार पहिया वाहन नहीं आ पाते। ऐसे जब कभी कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे मुख्य सड़क तक ले जाने में ही काफी समय लग जाता है। ऐसे में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। इससे परेशान ग्रामीणों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से पीड़ा सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.