प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 17 -- जिले में अवैध रेलवे क्रॉसिंग विभाग के लिए परेशानी का सबब बनी है तो वैध क्रॉसिंग पर राहगीरों की फजीहत हो रही है। लोग जल्दबाजी के चक्कर में जान जोखिम में डालकर रेलवे क्रॉसिंग का बंद बैरियर पा कर रहे हैं। क्रॉसिंग पर दोनों ओर से भीड़ बैरियर खुलने के बाद भी देर तक जाम का कारण बन रहे है। रेलवे क्रॉसिंग से गुजरने और आसपास रहने वालों ने आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि कई व्यस्त सड़क की रेलवे क्रॉसिंग पर आवागमन की अधिकता के बावजूद जाम की समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। जिले से गुजरी रेल लाइन पर करीब 35 वैध और इससे कई ज्यादा अवैध रेलवे क्रॉसिंग विभाग के साथ ही राहगीरों के लिए भी मुसीबत बनी है। कई बार हादसों के बाद भी लोग जान की परवाह नहीं कर रहे हें। वे रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की दशा में बैरियर के ...