प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी के टकराव तो कभी विकास कार्यों की गुणवत्ता और मानक को लेकर चर्चा में रहने वाली जिले की नवगठित नगर पंचायत ढकवा एक बार फिर से चर्चा में है। इस बार करीब 40 दिन से नगर पंचायत के ठप चल रहे विभिन्न विकास कार्यों के साथ संविदा और आउटसोर्सिंग पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों के मानदेय को लेकर नगर पंचायत सुर्खियों में है। दरअसल नौ जनवरी को एंटी करप्शन प्रयागराज के अफसरों की छापामारी कर वरिष्ठ लिपिक प्रशांत सिंह को घूस लेते रंगेहाथ पकड़कर जेल भेजने और मामले में मुख्य आरोपी अधिशाषी अधिकारी अभिनव यादव को बनाने के बाद से नगर पंचायत की पूरी व्यवस्था बेपटरी हो गई है। हालांकि नगर पंचायत ईओ का प्रभार न्यायिक मजिस्ट्रेट पट्टी को दिया गया है। लेकिन, नाले-नालियों से लेकर इंटरलाकिंग और सीसी रोड समेत सभी काम...