प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 24 -- बेल्हा मुख्यालय से प्रयागराज जाने वाले हाईवे पर महज पांच किमी की दूरी पर स्थित भुपियामऊ चौराहा जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण बिजली, पानी, शौचालय, अतिक्रमण और गंदगी जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। शहर के बेहद करीब होने और प्रयागराज-अयोध्या और वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर बसे होने के कारण यहां कई होटल, रेस्टोरेंट सहित तमाम छोटी छोटी दुकानें हैं। पेयजल की टंकी सहित कई सरकारी परियोजनाएं हैं जिन पर जिम्मेदारों की ओर से करोड़ों रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है लेकिन संचालन न होने से उसका लाभ आम जनमानस को नहीं मिल रहा है। चौराहे से गुजरे दोनों हाईवे के किनारे डंप कूड़ा-कचरा यहां की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। दिन-रात गुलजार रहने वाले चौराहे पर सामुदायिक शौचालय या यूरिनल का निर्माण नहीं कराया गया है। महाकुम्भ के दौ...