प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से परिषदीय स्कूलों को निर्धारित कम्पोजिट ग्रांट की धनराशि विद्यालय प्रबंध समितियों के खाते में ट्रांसफर कर स्कूलों को गणतंत्र दिवस से पहले लकदक करने का आदेश फिलहाल बेल्हा में तो पूरी तरह से बेअसर दिख रहा है। शीतकालीन अवकाश के बाद खुले अधिकतर परिषदीय स्कूलों में अब भी गंदगी और कूड़ा करकट नजर आ रहा है। सबसे अहम बात कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से दिए गए निर्देश कायाकल्प योजना के 19 पैरामीटर्स पर मूलभूत असस्थापना सुविधाओं का शत प्रतिशत छोड़िए 50 प्रतिशत संतृप्तीकरण नहीं कराया गया है। जबकि शासन का निर्देश मिलने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर से 30 दिसम्बर को शासनादेश का हवाला देते हुए सभी बीईओ को पत्र जारी कर स्कूलों की रंगाई पोताई, सफाई के साथ पेयजल की उपलब्धता और शौचालयों...