प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 21 -- सई नदी के कछार पर बसी विकास खंड सदर की ग्राम पंचायत सराय वीरभद्र में जलनिकासी की सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों के घरों के सामने गंदा पानी जमा है। कूड़े करकट सड़कर दुर्गंध कर रहे हैं। कूड़े के ढेर पर बसे ग्रामीणों की गंदगी के बीच रहना मजबूरी है। गोड़े-सुखपालनगर बाईपास को जोड़ने वाले चकमार्ग पर गांव के कुछ दबंगों ने पिलर लगाकर कटीला तार लगा दिया गया है, इससे बस्ती वालों का रास्ता पूरी तरह से बंद है। दो दशक पहले रास्ते पर लगाया गया खड़ंजा उखड़ने से रास्ते पर गड्ढे हो गए थे, शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराने पर बस्ती वालों ने चंदे की रकम जुटाकर खड़ंजे पर राबिश डालकर आवागमन बहाल किया। पेयजल टंकी का निर्माण कराने की शुरुआत की गई है लेकिन छह महीने से काम ठप है। पेयजल आपूर्ति के लिए बिछने वाले पाइप के बंडल जगह-जगह र...