बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- जनपद बुलंदशहर में पिछले एक माह से गंगा अपने रौद्र रूप में बह रही है। गंगा का वेग इतना है कि जो इसके सामने आ रहा है इसमें में ही समा रहा है। बाढ़ के चलते गंगा में कटान होना शुरू हो गया है किसानों की जमीन फसल सहित गंगा की धारा में मिल जा रही है। बाढ़ से जहां एक ओर फसलों को नुकसान है, वहीं दूसरी ओर जंगलों में रहने वाले जीव जन्तुओं पर भी बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारण जंगली जानवरों को अपने बचाव के लिए सुरक्षित जगह तक नहीं मिल रही है। गंगा किनारे खड़ी फसलें,वन विभाग का सघन वन क्षेत्र पूरी तरह से बाढ़ के पानी में जलमग्न है। पिछले एक माह से गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी व घटाव होने से कटान भी तेजी सो हो रहा है। गंगा के कटान में सिद्ध बाबा गंगा घाट पर बने छह मंदिर व चार धर्मशालाए गंगा की गोद में समा चुकी हैं। ऐतिहासिक अवंतिका देवी...