बुलंदशहर, अगस्त 27 -- आज हम अपने देश की आजाद का जश्न मना रहे हैं। देश आजाद होने के बाद अब हम धीरे-धीरे विकसित भारत की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन आज भी कुछ ऐसी समस्याएं हैं, जिनसे हमें आजादी की दरकार है। कुछ चीजें हैं जिनसे हमें आजादी चाहिए। जिनमें मुख्य रूप से गंदगी से आजादी मिलनी चाहिए। केन्द्र व प्रदेश सरकार का भी स्वच्छता को लेकर हमेशा फोकस रहता है। सफाई के लिए जहां एक ओर नगर निकाय लोगों को जागरूक करते हैं, वहीं समय-समय पर अभियान भी चलाए जाते हैं। इसके अलावा बरसात के मौसम में होने वाले जलभराव से भी हमें आजादी चाहिए। बारिश के मौसम में कुछ ऐसे इलाके हैं, जहां पानी भर जाता है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर समय से ही समस्या का समाधान हो जाना चाहिए, जिससे की जनमानस को जलभराव की समस्या से लोगों को आजादी मिल सके। बारिश...