बुलंदशहर, फरवरी 27 -- जिले में जगह-जगह सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। कभी इन गड्ढों में मासूम डूब कर अपनी जान गवा रहे हैं तो कभी हादसे के बाद वाहन इनमें समा रहे हैं। शिकायतों के बावजूद भी रेलिंग नहीं लगाई गई है और न ही सड़क किनारे गड्ढे को भरने के इंतजाम किए गए हैं। नरसेना से ऊंचागांव नहर की पटरी पर भी रेलिंग नहीं लगी है। जरा सी चूक होते ही वाहन नहर में गिर जाते हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही की कीमत लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है। सड़कों और सार्वजनिक स्थानों के पास गड्ढे में पानी जमा हो रहा है। कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब 5 साल तक के मासूम खेलते खेलते पानी के गड्ढे में डूब गए हैं और उनकी मौत हो गई है। सड़क किनारे गड्ढे में रेलिंग होने की वजह से वाहन भी हादसे का शिकार हो रहे हैं। आमतौर पर सड़क निर्...