बुलंदशहर, जनवरी 5 -- शहर में स्थित कचहरी, एसएसपी कार्यालय, डीएम कार्यालय सहित कई सरकारी कार्यालयों पर पार्किंग न होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। घंटों लोग जाम में फंसे रहते हैं। इन कार्यालयों के सामने से गुजरने वाले स्कूली छात्र-छात्राएं व राहगीर बेहद परेशान हैं। शहर के लोग लंबे समय से वाहनों को खड़ा करने के लिए पार्किग की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद अब तक वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई भी स्थान पार्किंग के लिए नहीं चयनित किया गया है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से लोग अपने वाहनों को कहीं पर भी खड़ा करके अपने बाजार से जुड़े कार्यों को निपटाते हैं। वाहनों को सड़क पर खड़ा कर देने से शहर के मुख्य बाजार में जाम लगता रहता है। शहर के लोग काफी समय से वाहनों को खड़ा करने के लिए नगर पालिका से जगह की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके अब तक वाहनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.