बुलंदशहर, जनवरी 30 -- चागांव विकासखंड क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बरवाला में कुछ सड़कें बदहाल हो गई हैं। नाली में गंदगी भरी हुई है। थोड़ी सी बरसात होने पर ही जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती है। जिसकी वजह से बुजुर्ग महिलाएं और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का पैतृक निवास मोहम्मदपुर बरवाला में ही है। गांव का वाटर कूलर भी खराब है, कई तरह की व्यवस्थाएं नहीं है। यहां के स्थानीय लोगों ने कई बार जिला-प्रशासन व संबंधित विभागों के अधिकारियों से लिखित में शिकायत भी की है, लेकिन उनकी शिकायतों पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। ऊंचागांव विकासखंड क्षेत्र के कई गांव में साफ सफाई की व्यवस्था चरमरा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मी खानापूर्ति करते हैं। कुछ जगहों पर साफ सफाई न होन...