बुलंदशहर, फरवरी 16 -- सीबीएसई और यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से पहले ही देश की सर्वोत्तम न्यायालय सुप्रीम कोर्ट तेज ध्वनि में बजने वाले डीजे को लेकर दिशा निर्देश जारी कर चुकी है। मंगलवार से सीबीएसई और बुधवार से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होने जा रही हैं। परीक्षार्थियों में सबसे बड़ी दिक्कत यह आ रही है कि इतने शोर होने के बाद वह कैसे पढ़ाई करेंगे। परीक्षार्थियों ने तेज ध्वनि में बजने वाले वाद्य-यंत्रों को भी बंद करने की मांग की है। परीक्षार्थियों का कहना है कि रात दस बजे के बाद किसी भी हाल में डीजे नहीं बजना चाहिए। इससे उनकी पढ़ाई पर काफी प्रभाव पड़ता है। कई बार स्थानीय लोगों ने जिला-प्रशासन से शिकायतें भी की हैं, लेकिन आज तक उनकी शिकायतों पर कोई कार्रवाई डीजे संचालकों के खिलाफ नही हुई है। सहालग में जहां डीजे की धमक एक स्टेटस बन गई है ...