बुलंदशहर, दिसम्बर 13 -- शहर में चीनी मिलें शुरू होने के बाद से धड़ल्ले ओवरलोड गन्ने के ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चल रही हैं। इन वाहनों से गन्ना सड़क पर बाहर निकला रहता है, जिससे सड़क हादसों का खतरा बढ़ गया है। कई बार हादसे भी हो चुके हैं। सडक पर ओवरलोड वाहनों की वजह से लोग घंटों जाम में फंसे रहते हैं। लेकिन स्थानीय पुलिस भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नही करती है। कई बार शहर के लोगों ने जिला-प्रशासन के अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की है। लेकिन तमाम शिकायतों के बाद भी स्थिति जस की तस है। शहर के लोगों ने जिला-प्रशासन से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिले में ओवरलोड वाहनों से सड़क पर दौड़ते समय जान का खतरा हर समय बना रहता है। वहीं अतिक्रमण के चलते कुछ पलों का सफर घंटों में तय होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ओव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.