बुलंदशहर, मार्च 1 -- कस्बे को जिले का 17 वॉ ब्लॉक बनाने की जनप्रतिनिधियों की मुहिम परवान नहीं चढ़ सकी। शासन की स्वीकृति के बावजूद ककोड़ को ब्लॉक बनाने का सपना अधूरा ही रह गया। सिकंदराबाद ब्लॉक से जुड़े ककोड़ और झाझर क्षेत्र के 45 गांवों को अलग ब्लॉक बनाकर उसमें जोड़ने के लिए वर्ष 2013-14 में तत्कालीन विधायक बिमला सिंह सोलंकी ने लोगों की मांग पर शासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा। करीब डेढ़ लाख लोगों की सुविधा को देखते हुए वर्ष 2016 में ब्लॉक बनाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गई। स्वीकृति के पश्चात नगर पंचायत क्षेत्र में ब्लॉक के दफ्तर आदि के लिए जगह मुहैया करा दी गई। 2017 में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शासन ने ब्लॉक बनाने को हरी झंडी देते हुए समस्त प्रक्रियाएं पूरी कर दी। परंतु ककोड़ को ब्लॉक बनाने की शासन की स्वीकृति ठंडे बस्ते में पड़ गयी। 2017 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.