बुलंदशहर, फरवरी 23 -- जिले में चाइनीज मांझा लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है। लगातार चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं के बाद भी व्यापारियों के द्वारा अधिक मुनाफे के चक्कर में इसकी बिक्री की जा रही है। शहर में ही अभी तक कई चाइनीज मांझे का शिकार हो चुके हैं। चाइनीज मांझे से गला कट जाने के प्रकरण अधिक आए हैं। जिला प्रशासन ने नाम के लिए चाइनीज मांझे की दुकानों की जांच जरूर कराई थी। इसके बावजूद इसकी बिक्री में कोई कमी नहीं आ रही है। पतंगबाजों की पसंद बना चाइनीज मांझा लगातार दुर्घटना का कारण बना हुआ है। चाइनीज मांझा शहर के साथ कस्बों में भी बिक रहा है। शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग घायल हुए हैं। कुछ मामलों में लोग मौत के मुंह में भी जाने से बचे हैं। घायल होने पर लोगों को प्लास्टिक सर्जरी तक करानी पड़ी है। चाइनीज मांझा जल्दी नष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.