बुलंदशहर, अक्टूबर 24 -- महाछठ पर्व अब देश के लगभग हर हिस्से में मनाए जाने लगा है। जहां भी पूर्वांचल या बिहार के लोग रह रहे हैं, वहां छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। यह सूर्य देव की उपासना का पर्व है। जिले में भी बड़ी संख्या में पूर्वाचल व बिहार के मूल निवासी यह त्योहार धूमधाम से मनाते हैं। छठ पूजा कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। छठ पूजा को डाला छठ के नाम से भी जाना जाता है। यमुना के घाटों पर छठ पूजा के लिए पूर्वांचल वासियों की भीड़ उमड़ती है। छठ पूजा का पर्व 4 दिनों तक मनाया जाता है। छठ पूजा में नहाय खाय, खरना पूजन, संध्या अर्घ्य और उषा अर्घ्य अलग-अलग दिन मनाए जाते हैं। इस बार छठ पर्व को मनाने के लिए जिले से जाने वाले काफी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि ट्रेनों में रिजर्वेशन आसा...