बुलंदशहर, फरवरी 12 -- प्रदेश सरकार ने बुधवार को विधानसभा में अपना बजट पेश किया। इस बजट में बुलंदशहर को औद्योगिक पार्क की सौगात मिली है। बजट को लेकर हर वर्ग को सरकार से खास उम्मीदें थी, लेकिन बजट में कुछ खास योजना लागू नहीं होने पर लोगों ने मिली जुली प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बजट में प्रदेश में विकास के साथ-साथ गरीब, महिला, युवाओं को साधने की कोशिश की गई है। छात्राओं को फ्री स्कूटी के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में वैवाहिक उत्सव व अन्य कार्यक्रमों के लिए उत्सव भवन बनाए जाने का भी ऐलान किया गया है। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को विधानसभा में राज्य का बजट प्रस्तुत किया। इस बजट से कुछ राहत मिलने को लेकर जिले के लोगों को काफी उम्मीदें थीं। बजट में होने वाली घोषणाओं पर जिले के व्यापारियों के साथ-साथ महिलाओं की भी निगाह लगी थी। लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.