बिजनौर, दिसम्बर 10 -- ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर के लोगों की कई समस्याएं हैं। लंबा अरसा बीतने के बावजूद यहां जरूरत के मुताबिक नाली-नालों का निर्माण नहीं किया गया। यहां जलनिकासी न होना भी बड़ी समस्या है। आवारा कुत्तों के आतंक से भी लोग परेशान हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत में सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। लोगों ने पानी की निकासी के लिए नाली-नालों का निर्माण तथा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराने सहित सार्वजनिक स्थानों पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए और रोशनी की व्यवस्था के लिए पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। अफजलगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत अजीमुल्ला नगर की आबादी करीब 8500 है और 3700 के करीब मतदाता है। अधिकांश ग्रामीण इलाके आम तौर से सड़क, बिजली, पेयज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.