बिजनौर, जनवरी 5 -- अफजलगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत शहजादपुर में हालात बद से बदतर हैं। यहां के रास्तों पर कीचड़ पसरा हुआ है। टंकी की पाइप लाइन डालने को खोदे गए रास्ते क्षतिग्रस्त हालत में है। 15 हजार की आबादी वाली ग्राम पंचायत में शुद्ध पेय जल तक मयस्सर नहीं है। पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। स्ट्रीट लाइट तक नहीं लगाई गई। जो सोलर लाइट लगी हुई थी वह खराब हालत में है। नाले नालियों की स्थिति बेहद खराब हालत में है। हालात ऐसे है कि ग्राम पंचायत में मुख्य मार्ग पर चलना तक दूभर है। जल निकासी के उचित प्रबंध नहीं है। लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में सुविधाओं की बयार बहनी चाहिए। साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त हो और नियमित रूप से फॉगिंग होनी चाहिए। अफजलगढ़ विकास खंड की ग्राम पंचायत शहजादपुर में साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ठप हुई है। जहां-तहां गंदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.