बिजनौर, दिसम्बर 23 -- ग्राम पंचायत इस्लामनगर के तहत स्थित हेडीया बस्ती और नई बस्ती के लोगों की कई समस्याएं हैं। लंबा अरसा बीतने के बावजूद जरूरत के मुताबिक सड़क तथा नाली-नालों का निर्माण नहीं किया गया। लोगों ने सड़क तथा पानी की निकासी के लिए नाली-नालों का निर्माण तथा पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करने की मांग की है। उत्तराखंड और कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा पर बसी हेडीया बस्ती और नई बस्ती के लोग पेयजल, बिजली तथा सड़क सहित जंगली जानवरों खास कर हाथियों के साए में जीवन यापन करने को मजबूर हैं। एक ओर जहां गुलदार, बाघ और हाथी सहित अन्य जंगली जानवरों का खौफ है। वहीं दूसरी ओर यहां हर समय मानव-वन्यजीव संघर्ष की संभावना बनी रहती है। इस्लामनगर ग्राम पंचायत की हेडीया बस्ती और नई बस्ती के लोग लंबे अरसे से विकास की राह देख रहे हैं। सफाई की हालत बद से बदतर है ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.