बाराबंकी, फरवरी 17 -- स्वच्छता अभियान और खुले में शौच मुक्त के दावों के बीच शहर से लेकर ग्राम पंचायतों तक बने सार्वजनिक शौचालय अव्यवस्थाओं का शिकार हो गए हैं। कहीं शौचालयों पर ताले लटके हैं तो कहीं गंदगी का अंबार लगा हुआ है। देखरेख के अभाव में लाखों रुपये की लागत से बने शौचालय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। शहर के लेकर ग्राम पंचायत क्षेत्र में प्रमुख बाजारों, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बने सार्वजनिक शौचालय अधिकतर समय बंद मिलते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पंचायत भवनों के पास बने शौचालयों पर ताले लगे होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है, उसी समय शौचालय बंद मिलते हैं। जहां शौचालय खुले हैं, वहां सफाई की स्थिति बेहद खराब है। पेश है बोले हिन्दुस्ता...